बदलाव
बदलाव
समय चलायमान है,
सबकुछ बदलता है,
जब विश्व बदलता है,
देश भी बदलता है !
मानव प्रकृति बदलती है,
रिश्तेदार बदलते है,
स्वभाव बदलता है,
स्वाद बदलता है,
दोस्त बदलते हैं,
दुश्मन भी बदलते हैं !
लेखनी का रुख बदलता है,
कहांनी बदलती है,
कविता नया मोड़ लेती है,
किताबे बदलती है !
लोगो के चेहरे बदलते हैं,
मुखौटे वाले बेदखल होकर,
अपना चेहरा दिखाते हैं !
विदेशों की बात नही,
पर मेरे भारत मे,
एक वास्तविक सत्य है,
ईश्वर ने जो लिखा है,
वो रिश्ता, खट्टा, मीठा जैसा भी हो,
जिंदगी भर साथ रहता है,
सही समझे दोस्तो,
हमसफर जिसके साथ है,
दुनिया उसके हाथ है !
