STORYMIRROR

बड़े लोग ..

बड़े लोग ..

1 min
13.9K


आधी रात को अचानक 

किसी के चीखने की आवाज़ से 

चौंक कर 

सीधे छत पर भागा

देखा सामने वाले घर में 

कुछ चोर घुस गये थे

वो चोरी के इरादे में थे 

हथियार बंद लोग 

जिसे देख मैं भी डर गया

एक बार 

चिल्लाने से 

पर कुछ देर चुप रहने के 

बाद 

मैं जोर से चिल्लाया 

पर कोई असर न हुआ 

मेरे चिल्लाने का 

बड़ी बिल्डिंग के लोगो पर 

क्योंकि सो जाते है 

घोड़े बेचकर अक्सर 

बड़ी बिल्डिंग के बड़े लोग


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract