STORYMIRROR

अजय गुप्ता

Abstract

3  

अजय गुप्ता

Abstract

बचपन की यादें

बचपन की यादें

1 min
518

ममता का आंचल,

आंखो का काजल।


अम्मा की कहानी,

इक राजा और इक रानी।


बिजली का चमकना,

मां से चिपकना।


छत पर सोना,

सितारों का होना।


गर्मियों का आना,

अमराईयों में जाना।


दोस्तों का आना,

चहकना चिल्लाना।


लड़ना, झगड़ना,

हंसना, मुस्कराना।


सादी सी बातें,

मासूम मुलाकातें।


सावन के झूले,

सब कहां हम हैं भूले।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract