STORYMIRROR

बचपन की दोस्ती

बचपन की दोस्ती

1 min
1.3K


बचपन के दोस्तों को

कभी भुलाया नहीं जाता

उनकी मीठी सी यादों को

बिसराया नहीं जाता


जिंदगी में कुछ ही लम्हे

हम बिताते हैं दोस्तों के साथ

लेकिन वही पल दिल में संजोये

हर पल जीवन में आगे बढ़ते हैं


मुसीबत की घड़ी में जो

दोस्त निस्वार्थ देते साथ

वहीं दोस्त खुशी में भी बनाए

हमारे हर पल कुछ खास


भले ही जीवन के पथ

पर राहें बदल जाएं

लेकिन दोस्तों की दोस्ती

सदा दिलों में जिंदा रहती है


इसी दोस्ती को करो हर रिश्ते में आबाद

बचपन की दोस्ती सदैव जिंदाबाद


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational