STORYMIRROR

कुछ तुम कहो कुछ हम कहें

कुछ तुम कहो कुछ हम कहें

1 min
2.0K


इस सुहाने सफर की क्या बात कहें मेरे हम सफ़र

खुशगवार मौसम भी हो और समा हो सुहाना

कुछ तुम कहो तो कुछ हम कहें


अपनी जिंदगी का सफर यूं ही चलता रहे

यादगार पल दिल में संजोए

आती हुई बहारों का हम यूं ही

लुत्फ़ उठाते हुए साथ चलते रहे

कुछ तुम कहो कुछ हम कहें


साथ चलते चलते दिल में हमें

ये एतबार तो है

लाख ग़म छिपें हो गर दिल की गहराइयों में

मगर फिर भी यह सच है कि

हमें तुमसे और तुम्हें हमसे प्यार ज़रूर है

कुछ तुम कहो कुछ हम कहें


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance