STORYMIRROR

Neeraj pal

Inspirational

3  

Neeraj pal

Inspirational

बच्चे इस देश के।

बच्चे इस देश के।

1 min
220

जय हिन्द...... जय हिन्द.......जय हिन्द.....

हम बच्चे इस देश के रखवाले हैं,

धरती माँ की गोद में पले हम लाड़ले हैं।

पूरा करके रहेंगे हर अरमान साथियों,

अब माँ पर मिट जाने को हैं तैयार साथियों।। अब माँ.....


फौजी बनकर रक्षा करने आयेंगे हम,

तिरंगे की शान बन कर दिखलायेंगे हम।

याद रक्खेगी दुनिया हमें हमेशा गर्व से,

हिम्मत ना हारना मगर तुम जांबाज साथियों।। अब माँ..........


चाहे मरना पड़े, अब चाहे मिटना पड़े,

कर्ज माँ के दूध का चाहे चुकाना पड़े।

भारत माँ का सदा नाम ऊँचा रहे,

कभी मत नाम झुकने देना साथियों।। अब माँ..........



साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational