STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

3  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

बौनी उड़ान

बौनी उड़ान

1 min
429

बौनी उड़ान को कभी किसी से कम मत आंकना।

उनके भीतर की शक्ति को भली प्रकार से झांकना।।


वो देखने में बौने लगते हैं जरूर।

पर अंदरूनी ताकत से हैं भरपूर।।


वे कभी नहीं चाहते किसी का भी एहसान।

अपने दृढ़ विश्वास, मनोबल की है उन्हें पहचान।।


परमात्मा ने उन्हें बौना बेशक बनाया।

पर पंख लगा परियों-सा सुंदर सजाया।।


लोगों ने उनके हुनर को खूब आजमाया।

अपने भोले मन को उन्होंने खुद समझाया।।


दो जुड़वां जब जनता का मन बहलाते हैं।

तो तन की मेहनत से धन भी कमाते हैं।।


बेसहारा या बेचारा बनकर जीना उन्हें न आया।

उनका हुनर लोगों के मन को बहुत खूब भाया।।


मेरा आप सभी से यही है अनुरोध।

बौनी उड़ान पर जरुर करें शोध।।


बौनी उड़ान भरने वाले कमाल दिखाते हैं।

सच में वे बेमिसाल जीवन जी जाते हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational