STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"बालाजी का नाम साँचा"

"बालाजी का नाम साँचा"

1 min
236

एकमात्र बालाजी का नाम है, साँचा

बाकी यह सकल जग देता है, झांसा

जब इस दुनिया से गया था, में हारा

तूने ही दिया, मुझे एकमात्र सहारा

जब-जब भी बालाजी तुझे पुकारा

आया बालाजी, बनकर मीत हमारा

मेरा तो बालाजी ने हर संकट काटा

तू ही सुख, तू ही दुःख का है, दाता

तेरे सिवा, सकल झूठा रिश्ता-नाता

जय बजरंगबली, जय हनुमानजी

तेरे नाम सिमरन से न होता, घाटा

जो जैसा आपको बालाजी, ध्याता

वो वैसा ही मनवांछित फल, पाता

तेरी भक्ति से मिटे, जीवन सन्नाटा

तुम हो अष्ट सिद्धि, नव निधि दाता

वो रात्रि भी बन जाती, भोर उजाला

जो बालाजी से बनाता, साखी नाता

छोड़ो प्रपंच, बालाजी की करो भक्ति

मिलेगी, दुष्ट दुनिया से लड़ने की शक्ति

बालाजी ही एकमात्र, कलि परमात्मा

जिसके नाम से, कलि थर-थर कांपता

जो भी हनुमानजी की शरण है, आता

उसका सकल दुःख, क्लेश मिट जाता

वो शूलों के संसार मे ऐसे है, मुस्कुराता

जैसे कोई गुलाब है, शूल बीच लहराता

बालाजी की भक्ति से वो आंनद आता

स्वर्ग सुख, इसके आगे फीका, कहलाता

कहता है, साखी, करो बालाजी की भक्ति

जीवन का निकल जायेगा, हर शूल, कांटा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational