STORYMIRROR

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

4  

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

बाबुल की स्मृति चिन्ह

बाबुल की स्मृति चिन्ह

2 mins
308


बचपन से लेकर मानस में

नाम एक ही चिन्हित है

सारे जग से जो अलग थलग

सर्वाधिक सर्वोच्च सर्वोत्तम है

तात कहो पिता कहो , बाप कहो

बाबू कहो या फिर कह लो अब्बा

अपनी सन्तति की संस्कृति में

उसको बाबुल की स्मृति अटल गहो

थी छोटी सी काया जबसे

जीवन के शुरुआती सन्दर्भ सभी

कोमलता की कोंपल से थे तबसे

सब याद रहे हम बच्चों को

क्योंकि हम सब पैदा थे तुम्हरें तन से

किस रूप हमें पाला पोसा

किस रूप हमें आधार दिया

हे बाबुल तेरी नगरी में जब

हमरे यौवन का अधिकार मिला

हम आज खड़े तन वृक्षों से

हम आज सबल हम आज सफल

धरती के पुत्र कहाते हैं

हम मातृभूमि के मतबाले

ले कीर्ति पताका को तेरी

सकल विश्व लहराते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational