अरुणिमा
अरुणिमा
मेरा नाम, मेरी पहचान
अरुणिमा नाम है मेरा,
भोर का संदेशा लाती हूँ,
न टूटना अंधकार से,
सदा ये बतलाती हूँ,
घोर महानिशा कैसी भी हो,
सविता उदित होगा ही,
अपनी रश्मियों से,
हर अंधकार तोड़ेगा भी,
निराशा न हो कभी,
बस ये ही बतलाती हूँ,
आशा की हर भोर का,
नित संदेशा लाती हूँ,
उठ तोड़ महानिशा के बंधन,
मैं कर्मठता जगाती हूँ,
कोई क्षेत्र न अछूता,
मेरे भी प्रभाव से,
हर ओर ही प्रकाश से,
मैं ऊर्जा ले आती हूँ,
जीवन ऊर्जा का संदेश भी,
मैं ही तो लाती हूँ,
अपनी ही इस लालिमा से,
मैं नव प्राण जगाती हूँ।।
