अंत होता अन्तर्मन
अंत होता अन्तर्मन
योनि और जन्म में अंतर -
अंत होते अंतर में ही पाया जाता।
अंत होती मिट्टी में लिखे होते ये अंतर तो,
अंतर को कैसे भेद पाते ?
और सुनो,
अंत अंतर का होता है तब भी,
जब अंतर अंत करता,
अनंत शुक्राणुओं का।
सुनता स्त्रीत्व की अंतिम चीत्कार।
काश ! स्त्रीत्व की पहली किलकारी सुन पाता।