Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Ramen Goswami

Inspirational

4.7  

Ramen Goswami

Inspirational

अमन चैन ओर प्रेम

अमन चैन ओर प्रेम

2 mins
412


अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।

उनके बलिदानों के कारण

भारत आज उच्च शिखर में है।


सहिष्णुता की है ये धरती

जहाँ रहते हर धर्मवासी।

अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।


प्रलयता में रहने वालों

सीखो उनसे कुछ सीख।

गुलामी से आजाद किया

लोकतंत्र का पैगाम लाया।


अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।

अंग्रेजों से डरे नही

देशभक्ति को छोड़े नहीं।


मातृभूमि का जयघोष किया

जय हिन्द का नारा दिया।

अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।


जहाँ बही खून की नदियाँ

खुद को यूँ ही कुर्बान किया।

दुश्मन के आगे झुके नहीं।

छाती ताने डटे रहे।


अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।

मरकर भी छोड़ गये

वीरता के किस्से अनेक।


इतिहास बनकर रह गये

जगत में उनके चर्चे हुए।

अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।


मत भूलो इनके बलिदानों को

ये भारत के त्यागी धरतीपुत्र है।

अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।


देश प्रेम के मतवाले हैं।

उन्नत देश की मिशाल हैं।

वंदे मातरम गाते रहे।

अपना फर्ज निभाते रहे।


अमन चैन से रहने वालों

ये अमरजवानों की देन है।

देश की रक्षा करने वाले

भारत माँ की शान हैं।


अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।

भूखा प्यासा रहे ना कोई

रखना इसका खयाल।


मेरा भारत बने महान

इसकी सब बनो मिशाल।

अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।


आओ हम सब मिलकर

राष्ट्रगीत का गान करें।

एक नये भारत का

सब मिलकर निर्माण करें।


अमन चैन से रहने वालों

ये अमर जवानों की देन है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational