STORYMIRROR

अमीरी-डेंट

अमीरी-डेंट

1 min
13.5K


सुनने में आया है

आज-कल अमीरी ने अपना पेशा बदल लिया है,

अब गरीबों को सताने की जगह

सीधा मारने का नया कारोबार शुरू किया है!

शायद सही भी है

वैसे भी ‘एंटरप्रेन्योर’ बनने का सीजन चल रहा है!

आज कल ‘अमीरी’ मौत बन कर घूम रही है सड़कों पर

गाड़ियों के 'स्टीयरिंग’ के पीछे बैठे हुए,

अय्याशी के नशे में मदमस्त

और बेपरवाही में चूर!

अब तो डर के मारे छोड़ दिया है

गरीबों ने फुटपाथ पे सोना!

न जाने क्या पता,

किसी दिन मौत रफ्तार भर कर आये

और गरीबों के हिस्से की

नींद भी ले जाए!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational