STORYMIRROR

Mitali Mishra

Tragedy

4  

Mitali Mishra

Tragedy

अलविदा

अलविदा

1 min
307

              

ना जाने वो कौन सा वक्त होगा,

तुम्हारे जेहन में कुछ बातें होंगी,

जो तुम कहना चाह रहे होंगे,

पर अपनों को करीब ना पाकर,

जरूर तुम टूट से गए होगे,

और इसलिए तुमने बिना बताए

अलविदा कह दिया होगा।


ना जाने वो कौन सा वक्त होगा

जब आवाज तुमने लगाई होगी,

पर उसे सुनने के लिए कोई अपना

ना दिखा होगा,

बेचैन नजरों से इधर उधर तुमने देखा होगा,

किसी अपने को ना पाकर बिना बताए

अलविदा कह दिया होगा।


ना जाने वो कौन सा वक्त होगा 

जब तुम आखिरी सांस ले रहे होगे,

कोई अपना याद आ रहा होगा,

छूटता सारा जग लग रहा होगा,

जिंदगी को जीतने की कोशिश

जरूर की होगी तुमने,

पर मौत ने तुम्हें हरा दिया होगा

इसलिए तुमने बिना बताए

अलविदा कह दिया होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Mitali Mishra

हौसला

हौसला

1 min पढ़ें

एहसास

एहसास

1 min पढ़ें

बंधन

बंधन

1 min पढ़ें

बारिश

बारिश

1 min पढ़ें

सफर

सफर

1 min पढ़ें

सागर

सागर

1 min पढ़ें

घर

घर

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Tragedy