STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Inspirational

3  

Bhawana Raizada

Inspirational

अलग ही मज़ा

अलग ही मज़ा

1 min
282

कभी ज़िंदगी की उलझनों में

उलझ कर तो देखो

समस्याओं का अपना

अलग ही मज़ा है।


कभी धूप में पसीना,

बहा कर तो देखो

ठंडे पानी का अपना

अलग ही मज़ा है।


कभी पेड़ों को

लगा कर तो देखो

छांव का अपना

अलग ही मज़ा है।


कभी किसी के आंसू

पोंछ कर तो देखो

मुस्कुराहटों का अपना

अलग ही मज़ा है।


कभी किसी की मदद

कर के तो देखो

दुआओं का अपना

अलग ही मज़ा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational