STORYMIRROR

Lucky Nimesh

Drama Romance

2  

Lucky Nimesh

Drama Romance

अजब हाल

अजब हाल

1 min
15.1K


अजब - सा हाल मेरा हो गया है

मुकद्दर आज कैसा सो गया है

कहाँ तक राह देखे कोई उसकी

नहीं लौटा है जब से वो गया है


कटी है रात सारी जागकर अब

कहीं तो ख़्वाब मेरा खो गया है

किया तो ये किया एहसान मुझपर

नमक से जख़्म मेरे धो गया है


नहीं मिलता कहीं अब चैन मुझको

वो दिल में बीज ऐसा बो गया है

'लकी' अब चैन से ना रह सकेगा

तुझे बदनाम करके जो गया है !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama