STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Inspirational

4  

राजेश "बनारसी बाबू"

Inspirational

अध्यापक दिवस

अध्यापक दिवस

1 min
347

हमारे जीवन में शिक्षक अहम रोल निभाते हैं

हमारे निष्क्रिय जीवन में सक्रियता के गुण भर देते हैं

अपने वर्षो के अनुभव और ज्ञान को निस्वार्थ ही हमे अर्पण कर देते हैं।

जब जब हम मार्ग से भटकते हमें मार्ग प्रशस्त कर हमें सफलता का पाठ पढ़ाते हैं।

हमारे अवगुणता को परख कर गुणता प्रभुत्व स्वरूप भर देते हैं।

शिक्षक हमारे माता पिता के बाद दूसरे भगवान कहलाते हैं।

शिक्षक हमे सफलता और असफलता के बीच गहरे छुपे भेद बताते हैं।

शिक्षक अंधकार में भी हमे ज्ञान की ज्योति दिखाते हैं।

शिक्षक हमारे अंदर के पशुत्व को समाप्त करके 

हमारे अंदर मानवता का स्वरूप भरते हैं।

शिक्षक हमे जब हम गिरते हैं तो हमे राहों में उठ के खड़ा होना सिखाते हैं।

शिक्षक हमारे अंदर अनुशासन का सीख भरते हैं।

शिक्षक हमारे अंदर सफलता की नीव भर देते हैं।

शिक्षक हमारे अंदर अहम की भावना मिटाते हैं।

शिक्षक हमारे अंदर मृगतृष्णा की भाव को भी मिटाते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational