STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

अभी काफ़ी वक़्त लगेगा

अभी काफ़ी वक़्त लगेगा

1 min
369

अबके अस्त व्यस्त सत्ता और व्यवस्था को

बदलने में बड़ा अच्छा खासा वक़्त लगेगा...!!


छत पर ना जाओ अभी चिड़ियाँ छत पर ही हैं,

रुको जरा दाने चुग जाने दो अभी वक़्त लगेगा..!!


वतन के इस गुलशन में ये काँटे कौन बो गया?

इसको फिर से लहलाहाने में अभी वक़्त लगेगा..!!


कैसे अब कश्ती साहिल पर ला पाएंगे हम,

मल्लाहों को चप्पू थमाने में अभी वक़्त लगेगा..!!


ये तो होकर रहेगा कि हम मंजिल पा ही जायेंगे,

लेकिन आगे सफऱ बहुत लम्बा है अभी वक़्त लगेगा..!!


जो लोग देश को बेच खाने को लालायित हैं,

उनकी क्षुधा देशप्रेम से बुझाने में अभी वक़्त लगेगा..!!


कुछ कर गुजरने ने की आग सबके सीने में है,

उनको तीली दिखाकर सुलगाने में अभी वक़्त लगेगा..!!


देश आज़ाद हो गया पर जनता गुलाम रह गई,

सबको आज़ादी के मायने समझाने में अभी वक़्त लगेगा...!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational