अब देश हमारा स्वतंत्र है
अब देश हमारा स्वतंत्र है
देश के शहीद सबको यह सीखा गए,
आजादी को बचाना है यह बता गए!
एक पर्व राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस है,
हमारा देश अब रहा नहीं विवश है !
माँ भारती की शान में यह संदेश है,
कि भारत एक गणतांत्रिक देश है!
देश की स्वतंत्रता का इतिहास अद्भुत है,
पुनः देशवासियों को करते ये सूचित हैं!
भारत लोकतंत्र देशों का एक सार है,
स्वतंत्रता दिवस हम सबका त्योहार है!