STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

4  

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

आसान नहीं होता।

आसान नहीं होता।

1 min
24.3K

बीज बोने के बाद 

लगातार पानी

छिड़कना सही नही होता 

धरती की आग 

ठंडी पड़ जाती है 

बीज गल जाता है।


बीज बोने के बाद

सूखी धरती पर 

सूरज की प्यास 


बीज का रस सोख लेती है 

उसे पत्थर कर देती है

बीज चुभता रहता है 

धरती के सीने पर।


बीज बोने के बाद 

धरती के अंदर -बाहर 

आकाश न मिले 

तो मुश्किल होता है 

जड़ का फैलना, 

पौधे का बढ़ना।


तुमने खेल समझा है क्या 

बीज को बोना,

पौधे का उगना, पेड़ बनना, 

और चाहना 

मनचाहे फल फूल ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract