STORYMIRROR

Deepshikha Nathawat

Romance

4  

Deepshikha Nathawat

Romance

आस

आस

1 min
311


तू मिलेगा एक दिन मुझे ये आस लगा रखी है

मैने दिल में आज भी तेरी तस्वीर सजा रखी है

मिले थे जब पहली बार लगा था तू अपना सा

आज हूँ ऐसे मुकाम पे तू लगे मुझे सपना सा

कैसे हो जाऊँ मैं तेरी तू बतादे मुझे इतना सा

तू मिलेगा एक दिन मुझे ये आस लगा रखी है

मैने दिल में आज भी तेरी तस्वीर सजा रखी है

तेरा प्यार लगता है मुझे आज भी सच्चा सा

सोचा है मैनें तेरा मैं कोई नाम रखूं अच्छा सा

तेरा दिल खेले मेरे दिल से तो लगे बच्चा सा

तू मिलेगा एक दिन मुझे ये आस लगा रखी है

मैने दिल में आज भी तेरी तस्वीर सजा रखी है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance