STORYMIRROR

Prabhat Pandey

Inspirational Others

4  

Prabhat Pandey

Inspirational Others

आओ सब मिलकर नव वर्ष मनाएं ....

आओ सब मिलकर नव वर्ष मनाएं ....

2 mins
179

 



सुखद हो जीवन हम सबका 

क्लेश पीड़ा दूर हो जाए 

स्वप्न हों साकार सभी के 

हर्ष से भरपूर हो जाएं 

मिलन के सुरों से बजे बांसुरी

ये धरती हरी भरी हो जाए 

हों प्रेम से रंजीत सभी 

ऐसा कुछ करके दिखलायें 

आओ सब मिलकर नव वर्ष मनाएं।।


हम उठें व उठावें जगत को 

सृजन का सुर ताल हो 

हम सजग हों 

सुखद हो जीवन हमारा 

उच्च उन्नत भाल हों 

अब न कोई अलगाव हो 

बस जोड़ने की बात हो 

बढ़ न पावे असत हिंसा 

शान्त सुरभित प्राण हों 

सतत प्रयास और लगन से ही 

हम अपना हर कदम बढ़ाएं 

आओ सब मिलकर नव वर्ष मनाएं।।


मित्र सखा सत्कार करें सब 

जगत तुम्हारा यश गाए 

गुलशन सा महके सबका आंगन 

हर घर मंदिर सा पावन हो जाए 

बह उठे प्रेम की मन्दाकिनि 

मन में मिसरी सी घुलती जाए 

सबके आँगन हों सुखद सगुन 

कोकिल पंचम स्वर में गाए 

भूखा प्यासा रहे न कोई 

घर घर समता दीप जलाएं 

आओ सब मिलकर नव वर्ष मनाएं।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational