STORYMIRROR

Kanika Verma

Romance

3  

Kanika Verma

Romance

आओ, ख़त्म कर दें ये दुनिया

आओ, ख़त्म कर दें ये दुनिया

1 min
170

हाँ, मैं तुम्हें किस कर सकती हूँ

तुम भी मुझे किस कर सकते हो

इसमें कोई सघन विज्ञान नहीं है

कोई गहरी कविता नहीं रचनी है

कोई घड़ी हमें किस करने से नहीं रोक रही है

किसी को पता भी नहीं चलेगा

कि हमने एक दूसरे को चूमा।


पर अगर हमारे बीच ये किस हुई

तो दुनिया ख़त्म हो जाएगी

और मैंने पहले भी कई बार दुनिया ख़त्म करी है

कोई नहीं बचा

मैं तो बिलकुल नहीं बची

तो हाँ, अगर तुम हम दोनों के बीच

इस छोटे से फाँसले में साँस लेती

इस बड़ी सी दुनिया को ख़त्म करना चाहते हो

तो आओ मेरे क़रीब

और चूम लो मुझे

आओ खो जाएँ एक दूसरे की आँखों में

और फिर आँखें मूँद कर

एक दूसरे के होठों में

और ख़त्म कर दें ये दुनिया।


आओ चूम लें 

एक दूसरे का सब कुछ 

होठों से रूह तक

जिस्म का पोर-पोर जाके 

जुड़ जाए रूह से 

और फिर 

रूह से कायनात तक

कि अपना वजूद लगने लगे मुकम्मिल

कि हम इस संसार में क्यों आए थे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance