STORYMIRROR

Kanika Verma

Abstract

2  

Kanika Verma

Abstract

आसान था

आसान था

1 min
255

तेरे लिये आसान था मुझे छोड़ देना

क्योंकि तूने मेरी कोख से जन्म नहीं लिया

ना ही अपने रक़्त से तूने मुझे पैदा किया

क्योंकि कानून से मैं तुझसे नहीं बंधी

चकरा गई तुझे भी नियमों की परिधि।


तेरे लिये आसान था मुझे छोड़ देना

क्योंकि डर ने किया था तेरे इरादों को फीका

तू प्यार के नहीं धमकियों के आगे जा झुका

क्योंकि ये जवाबदारी किसी अदालत में नहीं होनी थी

इस मोहब्बत की पेशी तो अपनी ही रूह को देनी थी।


तेरे लिये आसान था मुझे छोड़ देना

क्योंकि जितना सहज तेरे लिये ये रिश्ता शुरु करना था

उतना ही सरल तेरे लिये इस संबंध को विराम लगाना था

एक और नाम जुड़ जाएगा तेरी अय्याशी की आदत में

अगर एक और लड़की हो भी गई बदनाम तेरी इबादत में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract