आओ दीप जलाएं
आओ दीप जलाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं
अंधकार धरा का मिटाएं।
दीन-दुखियों के दर्द मिटाकर
खुशियां हम लुटाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
भूला के सारे शिकवे-गिले
दिल से दिल मिलाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
सजाकर घर-आंगन को
गीत खुशी के गाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
छोड़ विदेशी चीजों को
स्वदेशी हम अपनाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
खत्म कर गोले-पटाखों को
इको फ्रेंडली दीवाली मनाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।