आओ आज एक दीप जलाएं
आओ आज एक दीप जलाएं
जीवन में विराजमान अंधकारों से मुक्ति हेतु,
जीवन के झंझावातों से निर्मुक्ति हेतु,
आओ आज खुद से खुद को एक संकल्प कराएं
आओ आज एक दीप जलाएं।
अपने ऊपर छाई कालिमा को आओ आज हम दूर भगाएं ।
आओ आज एक दीप जलाएं ।
दीप जलायें उम्मीदों की, उमंगों की
आशाओं की, अभिलाषाओं की
दीप जलाएं हम नवचेतना के नवगीतों की ।
कण- कण में सरस सुमधुर संगीत सुनाएं
आओ आज एक दीप जलाएं ।
आत्मदीपो भव: का अनुसरण करते हुए अखिल सृष्टि को हम प्रदीप बनाएं ।
आओ आज नवदीप जलाएं ।
नई ऊर्जा के संचार का,
नव विचार के परिष्कार का
सर्वे भवन्तु सुखिनः का संकल्प दोहराते हुए ,
पूरी मानवता के उत्थान का फिर से सभी में नवजोत जगाएं ।
आओ आज हम दीप जलाएं
नवदीप जलाकर हम सभी को प्रदीप बनाएं।
आओ आज हम दीप जलाएं ।।
