STORYMIRROR

Ajay VERMA

Romance Others

3  

Ajay VERMA

Romance Others

आँसू

आँसू

1 min
143

ये आँसू भी “साथी" आँखों से,

क्या खूब वफ़ा निभाते हैं।

ग़म में तो छलकते हैं आँखों से,

खुशियों में भी पलकें नम कर जाते हैं।


आँसू की रफ़्तार तो है,

एकदम दिल के भावों जैसे,

देख इन्हें लगता है जैसे ये,

दिल के भावों संग बतियाते हैं।


ये आते हैं आँखों में तब भी,

जब ऋतु पिया-मिलन की आती है,

और तब भी आते हैं आंखों में,

जब पिया परदेश को जाते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance