STORYMIRROR

Kajal Manek

Abstract

4  

Kajal Manek

Abstract

आखिरी प्रणाम

आखिरी प्रणाम

1 min
540

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम,

एक गुजरा हुआ वर्ष और इस सन्सार में हुआ तमाम,

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम,


न जाने कौन इस वर्ष खुश हुआ कौन हुआ दुःखों में गुमनाम,

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम,


आने वाला वर्ष शान्ति लेकर आये,

न हो कोई भी इस वर्ष में खुशियों से अंजान,

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम,


कौन मिला कौन बिछड़ा इसका हिसाब अब नहीं है आम,

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम,


आज तो मैखाने में भी आखिरी छलका है ज़ाम,

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम,


गुज़रते वक़्त के साथ हो जाएं सभी के दुःख तमाम,

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम,


अजीब कश्मकश है आने वाले साल की खुशी तो जाने वाले समय का भी है कुछ गम,

दुआ यही है कि आने वाला वर्ष सबके दर्द पर लगाये लगाम,

साल की इस सुंदर बेला का आखिरी प्रणाम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract