STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

आज की नारी

आज की नारी

1 min
300

न मैं अबला न बेचारी हूं 

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।


मां-बहन-बेटी-बहू

रूप अनेक धारी हूं 

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।


बाबुल की अपने मैं दुलारी

प्रीतम को अति प्यारी हूं

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।


खुशियों पर अपनों के

अपना सब कुछ वारी हूं

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।


विपदाओं से लड़ी हमेशा

कभी न हिम्मत हारी हूं

आज नही आदि काल से 

दुष्टों को संहारी हूं 

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational