STORYMIRROR

Rajeshwar Mandal

Abstract

4  

Rajeshwar Mandal

Abstract

आज की चम्पा

आज की चम्पा

1 min
338

चम्पा कल भी पढ़ना नहीं जानती थी 

और आज भी काले काले अक्षर नहीं चीन्हती है 

परंतु उसे अब अक्षर देख अचरज नहीं होता है 

वह फोटो देख उनका नम्बर मोबाइल में खोज लेती हैं 

और वाॅइस मैसेज बलम को भेज देती है 

लिख नहीं पाती पर 

स्माइली सेलेक्ट कर दिल की अहसास करा जाती है 

चम्पा काले काले अक्षर अब भी नहीं पहचानती है 

पर मोबाइल युग में साक्षर सी जी लेती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract