STORYMIRROR

Pallavi Trivedi

Romance

2  

Pallavi Trivedi

Romance

आज भी है

आज भी है

1 min
257

माना कि अब तुमसे बात नहीं होती

पर मेरी हर बात में तेरा जिक्र आज भी है


माना कि अब तुमसे मुलाकात नहीं होती

पर तेरी गलियाँ मेरी राहें आज भी है


माना कि तू मुझसे नज़रें तक नहीं मिलाती

पर मेरी आंखों में तेरा इंतज़ार आज भी है


माना कि तू मुझसे नफरत करती है

पर मेरे दिल में तेरे लिए मोहब्बत आज भी है


माना कि तू मुझसे दूर हो गई है

पर मेरी रुह में तू आज भी है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance