STORYMIRROR

Shobhit Bahuguna

Inspirational

4  

Shobhit Bahuguna

Inspirational

आदर्श अटल....

आदर्श अटल....

1 min
361

आसान तो नहीं युग पुरुष को  शब्दों में बांध पाना मगर आज के दिन पर एक अटल प्रयास तो आवश्यक है।


जन गण मन अधिनायक अटल

भारत भाग्य विधाता अटल।


जन गण मन अधिनायक अटल

भारत भाग्य विधाता अटल।


दिसंबर पञ्चविशत उदय अटल

कृष्णा सिंचित रुधिर अटल ।


सदा स्मरणीय अध्याय अटल

युग प्रवर्तक आदर्श अटल।


पोखरण परीक्षण महान अटल

कारगिल विजयी जीवट अटल।


स्वर्णिम चतुर्भुज योजना अटल

टेलीफोन मोबाइल सोचना अटल।


कवि विदूषक विद्वान अटल

विचारक वक्ता महान अटल।


उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ भीष्म अटल

मर्यादा पुरुषोत्तम राम अटल।


पटेल शास्त्री युगपुरुष अटल

देवतुल्य पित्रतुल्य आदर्श अटल।


आदर्श सुचिता मूल्य अटल

नीति सादगी विनम्रता अटल।


स्वदेश विदेश कृति अटल

भारत भूमि उत्पन्न वृत्ति अटल।


ज्ञान विज्ञान स्मृति अटल

सत्य सनातन संस्कृति अटल।


भारत रत्न ओजस्वी अटल

विश्व धरोहर मौन अटल।


अगस्त षोडश महाप्रयाण अटल

विश्व पटल पर अमर अटल।


विश्व भारती निःशब्द शून्य अटल

कवयित्री शांत श्रद्धांजलि अटल।


जन गण मन अधिनायक अटल

भारत भाग्य विधाता अटल।


जन गण मन अधिनायक अटल

भारत भाग्य विधाता अटल।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational