STORYMIRROR

Shobhit Bahuguna

Others

4  

Shobhit Bahuguna

Others

बस ऐसे ही खाली खाली

बस ऐसे ही खाली खाली

1 min
251

गांव इंसानों से खाली

खेत फसलों से खाली

नदिया पानी से खाली

जंगल पेड़ों से खाली


यादें अपनों से खाली

नींदें सपनों से खाली

झप्पी भावनाओं से खाली

चुप्पी सम्मान से खाली


शब्द अर्थों से खाली

अर्थ व्याख्या से खाली।

व्याख्या जीवन से खाली।

जीवन दर्शन से खाली।


विद्यालय शिक्षकों से खाली।

अस्पताल डॉक्टर से खाली।

युवा रोजगार बिन खाली।

सरकार नीतियों से खाली।


डायरेक्टर कहानी से खाली।

निर्माता नैतिक शिक्षा से खाली।

हीरो प्रतिभा से खाली।

हीरोइन वस्त्रों से खाली।


.... फिर भी

ना तुम खाली

ना हम खाली

..... बस ऐसे ही

खाली खाली


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन