STORYMIRROR

Shobhit Bahuguna

Inspirational

4  

Shobhit Bahuguna

Inspirational

अब तो जागो सोने वालोँ

अब तो जागो सोने वालोँ

2 mins
297

जय श्री हनुमान जय श्री राम । सादर प्रणाम स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए आज संकल्प लें कि "एक भारत अखंड भारत" के सपने को सच करने के लिए

हम अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। आजादी की इस ताजी हवा में सांस लेने का हमें

सौभाग्य देने वालों के प्रति यह हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


वतन पर मंडरा रही चहुँ ओर 

काले बादलों की परछाई 

शस्य श्यामलाम भारत की 

हरितिमा है नष्ट होने को आई 


वंदेमातरम के पावन मंत्र पर

वतन के बाशिंदों ने कैंची चलाई 

अरुणोदय पर लगा प्रश्न चिन्ह

भ्रष्टाचार और गरीबी की सुबह आई


गोपाल के देश में गोवध होने पर 

जननायकों ने चुप्पी दर्शाई 

राम के देश में असत्य भाषणों पर 

जनता ने भी ताली बजायी

चुनाव जीतने के बाद मंत्री जी ने 

मुड़ कर पीछे जाने पर चिंता जताई 


अगर गरीब जनता ने मंत्री जी को

अपने पेट की आग दिखलाई 

तो मंत्री जी ने गरीबी नहीं 

बल्कि गरीब हटाओ कि नियमावली बनाई 


इस देश की नैया ने क्यों

डूबने की कसम है खाई 

अब तो जागो सोने वालों

माँ भारती ने पुकार लगाई......... 


होलिका को तो जलना ही था 

मगर आज प्रहलाद को भी आँच आई

वसुधैव कुटुंबकम की संकल्पना पर 

आज कुछ लोगों ने चपत लगाई 


सर्वधर्म समभाव के महामंत्र की 

अत्याचारियों ने महिमा दफनायी 

कुछ फिल्मकारोँ ने तो शायद 

संस्कृति को नष्ट करने की कसमें हैं खाई 


कास्टिंग काउच और जबरदस्त अंग प्रदर्शन करा 

न जाने कैेसी केैसी फिल्में बनाई

अब तो जागो सोने वालों

अब तो जागो सोने वालों

माँ भारती ने पुकार लगाई.......


........जय हिंद जय भारत........


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational