STORYMIRROR

Rajnish Kaur

Inspirational Others

3  

Rajnish Kaur

Inspirational Others

वतन हमारा ऐसा है!!!!

वतन हमारा ऐसा है!!!!

1 min
197

वतन हमारा ऐसा है

कोई भुला न पाए ऐसा है

ये सम्पूर्ण देश का गौरव है

जी जान से इसकी हिफाज़त करेंगे

मर कर भी इसे दिल में रखेंगे

लाल रक्त से धरा नहाई,

सम्पूर्ण नभ में लालिमा छायी,

आज़ादी के उद्घोषण पर,

सबने वीरों की गाथा गायी,

गाँधी ,नेहरु ,पटेल , सुभाष की,

जयजयकार ध्वनि और है छायी,

भगत, राजगुरु और, सुखदेव की

क़ुर्बानी से आँखें भर आई।। 


ऐ भारत माता तुझ से अनोखी,

और अद्भुत माँ हमने न पायी,

हमारे रगों में तेरे क़र्ज़ की,

एक एक बूँद समायी

तेरी रक्षा की कसम है खायी,

हर जन जन में ये जज़्बा फैलाएंगे

इसकी गौरव गाथा का गुणगान करेंगे

नमो, नमो, नमो।

नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा, नमो, नमो!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational