STORYMIRROR

Rajnish Kaur

Inspirational

4  

Rajnish Kaur

Inspirational

ये ध्वज देश की शान है

ये ध्वज देश की शान है

1 min
147

ये ध्वज देश की शान है,

ये मात्र तीन रंग का वस्त्र नहीं है,

हर भारतीय के दिलों का स्वाभिमान है,

यही है गंगा, यही हिमालय,

यही हिन्द की जान है,

और तीन रंगो में रंगा हुआ,

ये अपना हिन्दुस्तान है,

ओ देश मेरे तू जीता रे

तूने शेर के बच्चे पाले,

एक लाल हुआ कुर्बान तो क्या,

सौ लाल तेरे रखवाले हैं,

आओ झुक कर सलाम करें,

उनको जिनके हिस्से में ये मुकाम आया,

खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आया,

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हर मोड़ पर तिरंगे का जज़्बा फहराएंगे,

नारा ये साड़ी आवाम का है,

ये मात्र तीन रंग का वस्त्र नहीं है,

ये ध्वज देश की शान है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational