STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

4  

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

श्रीराम भजन – प्रभु श्रीराम आएंगे

श्रीराम भजन – प्रभु श्रीराम आएंगे

1 min
242


जला लो हर घर मे दिया आज श्रीराम आएंगे

काट बनवास संग सीता आज भगवान आएंगे।


किया बद्ध दैत्यो का मानव उद्धार किया

खाकर जूठा बैर सबरी संदेश संसार दिया

चढ़ बीमान पुष्पक मार्ग वो आसमान आएंगे

जला लो हर घर मे दिया आज श्रीराम आएंगे।


मनाओ सब दिवाली घर भी सजालो अपना

जगमग हर गाँव शहर द्वार लिपालो अपना

सजाओ फूलो से अयोध्या देव मेहमान आएंगे

जला लो हर घर मे दिया आज श्रीराम आएंगे।


मारकर रावण को लंका मे सीता को छुड़ाया है

किया अधर्म का नास राज विभीषण दिलाया है

आज सब मिलकर सियाराम गुणगान गाएँगे

जला लो हर घर मे दिया आज श्रीराम आएंगे।


करेंगे श्रीराम जब कृपा घर लक्ष्मी वास होगा

बढ़ेगी शुख शांति रिद्धी सिद्धि निवास होगा

गाओ श्रीराम का भजन बन धनवान जाएँगे

जला लो हर घर मे दिया आज श्रीराम आएंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational