STORYMIRROR

उस आदमी के लिए

उस आदमी के लिए

1 min
924


मैंने नीलम(पड़ोसन) से कहा, " करवाचौथ आने वाला है क्या कर रही हो।"

कुछ खास नही ? उसने रूखे स्वर में कहा।

क्यों व्रत नही रख रही क्या। मैंने कहा।

किसके लिए व्रत रक्खूँ उस आदमी के लिए जो इतने सालों से मुझे परेशान कर रहा है, शराब पीता है मारता पीटता है,

जो हर वक्त पराई औरतो के साथ रहता है ,

उस आदमी के लिए व्रत रक्खूँ,

जो न मेरी इज़्ज़त करता है, ना अपने माँ बाप की इज़्ज़त करता है। जिसे अपने बच्चो की फ़िक़ मैं उस आदमी के लिए व्रत रक्खूँ उसकी लम्बी उम्र की कामना करूँ ताकि वो मुझे परेशान करता रहे।

मैं उस आदमी के लिये व्रत रक्खूं।

कहकर चली गयी मगर मेरे कानों में अभी तक वो शब्द गूंज रहे है। ..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama