STORYMIRROR

Ashutosh Atharv

Comedy Fantasy

3  

Ashutosh Atharv

Comedy Fantasy

शादी

शादी

1 min
291

माँ -सुनो जी ! एक बात कान खोल कर सुन लो। स्वीटी की शादी के लिए होटल, हाॅल सब बुक कर ली हूँ। पर मेहरबानी कर अपने गाँव से धोती और मफलर वाले को मत बुला लेना।

शादी तो रोज रोज होती नहीं है। फोटो, विडियो सब देखने लायक नहीं रहेगा। और हाँ रोहित के मम्मी-पापा से भी बात कर ली हूँ।

बाप- वो तो ठीक है। पर रोहित के परिवार लोग तो दक्षिण भारत में रहते है। ऐसे ही कम लोग आयेंगे, शादी में रौनक के लिए कुछ लोग तो चाहिए ना?

माँ- तुम मेरा भी दिमाग खराब मत करो। हमलोग के किट्टी पार्टी में एक मिसेज वर्मा है, जिनके पास 100 जेन्टस और 50 अत्याधुनिक महिलाओं का ग्रुप है जिसे बाराती के लिए बुक कर ली हूँ और हमलोग के तरफ से 200 लोग के लिए वही बोली है कि "उनके एक और मित्र है जिनको 100 लेडीज और 100 जेन्टस के साथ 30 लड़के और लड़कियों के लिए भी जो नागिन डान्स करे "का भी बयाना दे दी हूँ। 

गुस्सा मत होना आखिर एकलौती बेटी है, इसी दिन के लिए तो हम दोनों ने इतना कमाया और बचाया है। दोनों का मकसद तो यही है ना शादी को यादगार बनाना।

बाप- क्या मेरे बदले कोई ज्यादा फोटोजेनिक चेहरा वाला इंसान मिल सकता है?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy