STORYMIRROR

Anshu sharma

Drama

2  

Anshu sharma

Drama

सांवली सलोनी

सांवली सलोनी

1 min
603

रोनित भैया के लिये लड़की ढूंढने में सब लगे थे। मामी जी ने सबसे कह दिया था कि रोनित को लड़की गोरी ही चाहिये। एक दिन मामा की बेटी रिया की शादी में जाना था। वहाँ पहुँचने पर रिया की सहेलियाँ उसे घेरे हुए थीं। 

गोरी गोरी लड़कियों में एक हँसता खिलखिलाते चेहरे पर सबकी निगाह नहीं हट रही थी। सावँली सलोनी, बड़ी बडी आँखें, उन गोरे चेहरों को पीछे छोड़ रही थी। मामी ने बताया सहेली की बेटी है।

बड़ी कम्पनी में काम करती है बहुत खुशमिजाज है। सबको अपना बना लेती है व्यवहार से। एक दिन में ही वो सावँली सलोनी सबका दिल जीत चुकी थी, रोनित भैया की भी गोरे रंग की परिभाषा बदल गयी थी। आज उन्हें भी सांवली सलोनी ही दुनिया की सबसे खूबसूरत लग लग रही थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama