STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Inspirational

4  

Shalini Dikshit

Inspirational

न्यूज़

न्यूज़

1 min
214

सुबह चाय की पहली चुस्की के साथ ही उसने समाचार पत्र खोला सबसे पहली न्यूज़ जिस पर दृष्टि गई, वो कोविड 19 की वैक्सीन की थी कि आज एक ब्यानबे वर्ष की महिला पर वैक्सीन प्रयोग की गई ।

"अरे सुनती हो सुनीता की माँ, नही-नही सिर्फ सुनीता नही डॉ सुनीता की माँ......." रंजीत ने अपनी पत्नी को आवाज लगाई। 

"हाँ जी! आई क्या हुआ बताइए?" नमिता अंदर से पूछती हुई आई।

"देखो कॅरोना की वैक्सीन आ रही है, हमारी बिटिया तो गंभीर मारिजों का उपचार करती हुई संक्रमित हो के ईश्वर को प्यारी हो गई........अब बाकी के लोगो के साथ ऐसा नही होगा; इस बात की खुशी है कि अब इस बीमारी से बचाव हो सकेगा।" रंजीत बोला। 

"अच्छा ऐसा आज ट्रायल हो गया; दिखाइए जरा न्यूज़........." 

रंजीत ने समाचार पत्र नमिता की तरफ बढ़ा दिया दोनो को एक साथ न्यूज़ पढ़ते हुए ऐसा महसूस हुआ उनकी बेटी की तस्वीर अंदर से झाक कर माता पिता को देख रही है ।उन बहुत ही भावुक कर देने वाले क्षणों मेंउन दोनो की आंखे नम हो गईं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational