" नागशक्ति का रहस्य "
" नागशक्ति का रहस्य "
एपिसोड :- 1 :- नाग लोक
( नाग लोक के मंत्रालय गृह में बड़े बड़े वंशजों बैठे थे और सब लोग आपस में ही चर्चा कर रहे थे )
आदित्य :- ( आदित्य नाग वंश का राजा है जो सारे नाग वंश को हैंडल करता है और वो 5 वंशजों के राजा में से एक माना जाता है )
( नाग लोक में राजा आदित्य अपने महल के कमरे में हाथ पीछे किए आसमान के और देख रहे थे तभी वह रानी सुहानी आती है )
सुहानी :- ( राजा आदित्य को बोलते हुए ) " है, नाग श्रेष्ठ हम को कुछ अनहोनी का आभास हो रहा है क्या सब ठीक तो होगे ना ( चिंता भरे लहजे में कहा ) "
आदित्य :- ( पीछे मुड़ कर रानी की ओर देखते हुए और मंद मुस्कान भरते हुए बोलता है ) " रानी आप निश्चित रहिए महादेव की कृपा से सब ठीक ही होगा "
( कमरे में एक सिपाही दस्तक देता है और बोलता है )
सिपाही :- ( राजा के आगे सिर झुका कर ) " नाग राज 5 महान राजाओं की बैठक में आप को आमंत्रित करने का न्योता आया है आप को पूर्णिमा के दिन संध्या काल में आप को वह पहुंचना होगा होगा ( इतना बोल कर वो कमरे से बाहर निकल जाता है )
सुहानी :- ( चिंता में बोल पड़ी ) " नाग राज हमने बोला थाना कुछ अनहोनी हो ने वाली है "
आदित्य :- ( रानी का हाथ अपने हाथ में ले कर ) " आप बस महादेव पर भरोसा रखो वो कुछ भी नहीं होने देंगे भक्तों को ( बोल कर वो बाहर चले जाते हैं ) "
( राजा अपने रथ पर बैठ महान सभा के लिए निकल चुके थे और और शेरों के राजा सिंग वर्मा के महल में पहुंच चुका था जैसे ही राजा आदित्य वह पहुंचते हैं राजा सिंग बोलते हैं )
सिंग वर्मा :- ( सब की ओर देखते हुए ) " जानते निवेदन पर आप सभी 4 महान राजा यह पर आए हम काफी प्रसन्न हुए साथ में हम नाग वंश के राजा आदित्य , भालू वंश के राजा भानु प्रताप, गरुड़ वंश के राजा गरुड़ ध्वज और और वानर वंश के राजा मगर ध्वज का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं "
( नाग वंश के राजा इच्छाधारी नाग थे और सिंग वंश के राजा इच्छा धारी सिंह थे और ठीक वैसे गरुड़ वंश, भालू वंश, और वानर वंश सब वंश के लोग इच्छाधारी थे )
( सिंग वर्मा को गुप्त सूत्रों से पता चला था की नाग वंश पर किसी बड़े शैतान का आक्रमण होने वाला है इस लिए उसने नाग वंश की मदद के लिए ये मीटिंग रखी थी और हुआ भी वही और जैसे मीटिंग रूम शुरू हुई वैसे एक सैनिक महल में दाखिल होता है )
सैनिक :- ( हड़बड़ी में बोलता है ये सैनिक आधा सिंग और आधा पुरुष था ) " महाराज नाग लोक पर हमला हुआ है "
( ये बात सुन कर सारे राजा अपनी हरकत में आ गए और सब अपनी अपनी शक्ति का उपयोग कर सैनिक और सेना ले कर नाग लोग को बचाने निकल पड़ते है....!! )
( नाग लोक के महल से दूर एक राजकुमारी वह अपनी सहेली के साथ खेल रही होती है तभी वह उसे कुछ हलचल महसूस होती है राजकुमारी देखती है की बड़े बड़े फाइटर प्लेन जेसे रथ उसके नाग लोक पर गोले बरसा रहे हैं तो उसे देख राजकुमारी तुरंत हवा में से एक तलवार निकाल कर उड़ जाती है महल के और और उसकी सहेली बोलती है )
सहेली :- ( राजकुमारी को बोलते हुए ) " शिवानी रुक जाओ हम भी आ रहे हैं "
( शिवानी नाग लोक की इकलौती वारिस राजा आदित्य की 1 और आखरी संतान )
( जैसे ही राजकुमारी महल में आई उसकी मां सुहानी दर्द से कहरा रही थी काले कपड़े ओर आधे भेड़िया जैसे दिखने वाले राक्षस तुरंत राज कुमारी पर हमला बोल देते हैं )
शिवानी:- ( जोर से चिल्लाते हुए ) " मां.......मां नहीं में कैसे जाऊंगी आप के बिना ( तलवार चलाते हुए बोलती है ) उठो मां उठो"
( कुछ ही देर में खून ज्यादा बहने के कारण सुहानी सांस थमने वाली होती है तभी शिवानी वह पर आ जाती है )
शिवानी :- ( रोते हुए अपनी मां का सिर अपने गोद में ले लेती है ) " मां उठो मां उठो आप मुझे छोड़ कर नही जा सकती मां ( जोर से रोने लगती हैं )
सुहानी :- ( आंखें खोल कर शिवानी के गाल पर हाथ रख कर बोलती है ) " बेटी तू चली जा यह से तुझे जिंदा रहना जरूरी है बेटा में हमेशा तुम्हारे साथ ही हूँ बेटा ( बोल कर सुहानी की सांसे रुक जाती है और गाल पर से हाथ हट जाता है ) "
( जैसे सुहानी सांस रुकी उसके आसपास एक हरे रंग की ऊर्जा इकट्ठी होने लगी जो सारी ऊर्जा शिवानी के शरीर में जा रही हो और के असर से पूरे नाग लोक के बदल हरे और जहर वाले हो गए थे )
( तभी सुहानी की आत्मा शिवानी को बोलती है )
सुहानी की आत्मा :- ( शिवानी के आंसू पोंछे और बोली ) " बेटा ये शक्ति से तुम किसी भी बीमारी और किसी भी इंसान को जिंदा कर सकते हो तो संभल कर इसका इस्तेमाल करना ( बोल कर वो गायब हो गई ) "
शिवानी :- ( शिवानी को अभी भी ये सब सपना ही लग रहा था उसके आंखों के सामने उसके मां के साथ का पूरा बचपन आ जाता है तभी किसी की आवाज आती है
( तभी वो भेड़िए शिवानी पर हमला करने ही वाले थे तो बिजली की करंट सा कर सब को राख कर देती है )
आदित्य :- ( चीखते हुए आंखें लाल थी ) " नहीं सुहानी नहीं में तुम को नहीं छोडूंगा भद्र बोल कर वो गायब हो जाते हैं "
( और शिवानी अभी वह पर बेसुध हो कर पड़ी हुई थी जो बस रोए जा रही थी तभी कोई काली परछाई आई और उसने शिवानी को हवा में ही उठा कर गला दबाने लगा )
1 ) कौन था वो भद्र जो नाग लोक पर हमला कर रहा था.....???
2 ) कौन थी काली परछाई जो शिवानी को हवा में उठा लेता है......???
इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरी रचना........
क्रमशः


