ममता का मंदिर माँ
ममता का मंदिर माँ
नमस्कार दोस्तो आज में फिर आपके सामने एक कहानी पेश करने जा रहा हु जो कहानी एक माँ से संबंधित है। आशा करता हु की आप सभी स्वस्थ होंगे घर पर रहिये सुरक्षित रहिये।
आज की कहानी का विषय माँ के ऊपर है,आप सभी लोग जानते है की "माँ " शब्द का कोई मोल नही होता यह तो जन्मों जन्मों से सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, जैसा कि आज कल साल में एक बार मनाया जाने बाला दिन जिसको लोग बहुत ही ज्यादा मानते है और मनाते भी है। हर दिन की शुरुआत ही माँ से होती है ऐसा कोई दिन नही जिसमे माँ का दिन न हो, हर दिन माँ का होता है।
माँ के लिए लिखने के लिए तो सारी दुनिया की पेन कॉपी भी कम पड़ जाते है। माँ ममता की मूरत होती है, माँ के समान कोई नही होता, आज मातृत्व दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आज कल का फैशन इतना बढ़ चढ़ कर बोलता है लोग अपनी माँ से सामने से तो बात नही करते, उनको इस दिन की बधाई तक नही देते, यह तक कि उनका मुंह तक मीठा नही करते,लेकिन फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाटसअप,और न जाने कितने सोशल मीडिया पर फ़ोटो स्टेटस गाने इतने लगते है कि सबसे ज्यादा यही लोग अपनी माँ से प्यार करते है जब आप अपनी माँ को सामने से तो बधाई देने का समय नही है और सोशल मीडिया पर बढ़ चढ़ कर पोस्ट करते है।
और ये प्यार ये फोट
ो सिर्फ एक दिन के लिए ही आती है सोशल मीडिया पर, अगर बो लोग अपनी माँ से इतना प्यार करते है तो फिर ये रोज कहा चले जाते है।
अगर आप अपनी माँ से सच्चा प्यार करते है तो ये दिखाने की जरूरत ही नही होती कि। माँ, माँ होती है माँ का स्थान कोई नही ले सकता, कुछ लोग ऐसे भी होते है जी इस दिन को मानते भी नही है क्योंकि उनके लिए माँ का दिन रोज होता है और कुछ लोग इसलिए नही मनाते की बो ये बोल ही नही पाते अपनी माँ से की बो उनको कितना प्यार करते है। लेकिन अगर उनकी माँ को जरा सी तकलीफ होती है तो बो ज़मीन आसमा एक कर देते है लेकिन दिखाबा नही करते।
आज में इस कहानी को इस लिए लिख रहा हु की सच्चाई की जरूरत है कि हकीकत क्या है हमारे दुनिया मे माँ के लिए 1 दिन नही 365 दिन होते है लेकिन मनाया सिर्फ एक दिन ही है
ममता के मंदिर की ह तू सबसे प्यारी मूरत भगवान नजर आता है जब देखु तेरी सूरत
दोस्तो में अपनी कहानी को यही विराम देता हूं और आशा करता हु की आप सभी को मेरी कहानी पसन्द आये सायद न भी आये लेकिन जो आज की दुनिया का सच है वो यही है।
चलता हूं दोस्तो फिर मिलते है नई कहानी के साथ
आप सभी लोग अपना ख्याल रखिये और सुरक्षित रहिये
मास्क का उपयोग जरूर करे।
धन्यवाद