STORYMIRROR

himani Bhatt

Inspirational

3  

himani Bhatt

Inspirational

एक संकल्प

एक संकल्प

1 min
261


कार्वी का विवाह एक संयुक्त परिवार में हुआ, नए जमाने में रह कर भी खयालात पुराने जमाने जैसे थे। एक दिन की बात है कार्वी सभी को खाना खाने के लिए बुलाने गई। सभी को खाना खिलाने के तत्पश्चात वह खाना खाने बैठी ,उसके बैठते ही बच्चे ने गंदगी फैला दी तो यह देखा उसके पति ने तुरंत साफ करदी , घर के सदस्य कार्वी को कोसने लगे देखने के बाद भी तूने नहीं किया, हमारा बेटा अफसर है , हजारों लोग जानते हैं उसे।

उस दिन कार्वी के मुंह पर ताला लगा था। जैसे मूर्ति बन गई हो।अब उसने मन में ठाना मुझे कुछ करना है, पति से मशवरा किया मैं पढ़ना चाहती हूं पति ने अपनी हामी भरी, कर्वी पढ़ाई करना प्रारंभ कर दी। दिन रात मेहनत कर के पीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की डिप्टी कलेक्टर के पद को प्राप्त किया उसका बहुत सम्मान हुआ अब उसे पूरी दुनिया जानती है।

कार्वी को सफल बनाने में जितना हाथ उसके पति का है उतना ही उसके परिवार जन का है।

परिवारजनों ने उसे सोच दी, इसी सोच की वजह से आज कार्वी यहां है। बड़ों का आशीर्वाद और प्यार ने जीता दिया।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational