STORYMIRROR

Mens HUB

Drama Inspirational

3  

Mens HUB

Drama Inspirational

एक आंख वाला चश्मा

एक आंख वाला चश्मा

2 mins
272

अरे गुप्ता जी यह देखिए अखबार में क्या लिखा है। लिखते है कि सर्वे से पता चला कि 80% पुरुष पत्नी के अलावा बाहर सेक्सुअल संबंध रखते है या रखने की तमन्ना रखते है।

नैतिकता के पतन की पराकाष्ठा है यह सब। जरा चारों तरफ देखिए एक से बढ़कर एक कमीने दिखाई देंगे। मुझे तो लगता है कि 80% नहीं 90 से 95% तक चरित्रहीन है।

हे राम लगता है उम्र हाँवी होने लगी है। धुंधला दिखने लगा है चश्मे के बावजूद ढंग से नहीं पढ़ा जाता।

हाँ वो तो है बढ़ती उम्र का स्वागत कीजिये भला कोसने से क्या होगा।

अरे भई गुप्ता जी मैं तो बस यह कह रहाँ था कि गलत पढ़ा गया चश्मा लगा होने के बावजूद भी। यहाँं लिखा है कि 80% महिलाएं पति के अलावा अन्य पुरुष से सेक्सुअल संबंध रखती है या रखने को उत्सुक है।

फालतू कुछ भी लिखते रहते है उल्टा सीधा अपनी TRP बढ़ाने के लिए।

अरे नहीं गुप्ता जी सच है एकदम सच कसम से। देखिए आपने खुद माना है कि 80% आदमी किसी अन्य महिला से सेक्सुअल संबंध रखते है।

हाँ माना है और यही सच है।

तो भाई यह बताओ कि वो 80% आदमी इसी दुनिया महिलाओं से ही तो संबंध रखते होंगे कहीं जानवरों से या चांद की या मंगल की महिलाओं से थोड़े ही संबंध रखते होंगे।

हाँ हाँ हाँ आप भी ना बस ... ऐसे ही कुछ भी बोलते रहते हैं।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama