STORYMIRROR

Garima Maurya

Inspirational Others

3  

Garima Maurya

Inspirational Others

दिमाग से काम

दिमाग से काम

1 min
196

बिना काटे लकड़ी का टुकड़ा छोटा कैसे होगा


बादशाह अकबर अक्सर कई समस्याओं पर बीरबल के साथ चर्चा किया करते थे और साथ ही उनकी बुद्धि की परीक्षा भी लिया करते थे। वहीं, बीरबल भी हर समस्या का समाधान बड़े ही रोचक तरीके से करते थे।


एक बार की बात है महाराज अकबर और बीरबल दोनों शाही बगीचे में टहल रहे थे। दोनों के बीच किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो रही थी कि तभी अचानक बादशाह अकबर के दिमाग में बीरबल की परीक्षा लेने की सुझी।


बादशाह अकबर ने पास में पड़ी हुई एक लकड़ी की ओर इशारा करते हुए बीरबल से पूछा, “बीरबल एक बात बताओ, ये जो सामने लकड़ी पड़ी हुई है, क्या तुम इसे बिना काटे छोटा कर सकते हो?”


बीरबल, बादशाह अकबर के मन की बात समझ गए और वो लकड़ी बादशाह अकबर के हाथ में देते हुए बोले, “जी महाराज मैं इस लकड़ी को छोटा कर सकता हूं।” बादशाह अकबर बोले, “वो कैसे भला।” तब बीरबल ने वहीं पास में पड़ी हुई एक बड़ी लकड़ी उठाई और बादशाह अकबर को पकड़ाते हुए पूछा, “महाराज इनमें से छोटी लकड़ी कौन-सी है?”


बादशाह अकबर बीरबल की चतुराई समझ गए और छोटी लकड़ी बीरबल के हाथ में देते हुए बोले, “वाकई बीरबल तुमने बिना काटे लकड़ी को छोटा कर दिया।” इसके बाद दोनों जोर-जोर से हंसने लगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational