STORYMIRROR

Chetan Chakrbrti

Drama

2  

Chetan Chakrbrti

Drama

बीमारी से मेरा रिश्ता

बीमारी से मेरा रिश्ता

1 min
355

मेरा जन्म 1 जनवरी 1993 को हुआ, सब लोग कहते हैं कि मैं जन्म के कुछ दिन बाद से ही बहुत बीमार रहता हूँ।

कुछ लोग यह भी कहते हैं कि मैंने पिछले जन्म में कुछ बुरा किया होगा और किसी का श्राप मेरा पीछा इस जन्म में भी कर रहा है। खैर समय बीतने के साथ मैं भी बड़ा हुआ पर बीमारी या यूँ कहे कि बीमारियों ने मेरा पीछा नही छोड़ा।

कभी चर्म रोग की समस्या, मियादी बुखार, चमकी, कमर का दर्द और फिर कम उम्र से ही मधुमेह की शिकायत। मानो मेरे और बीमारी के बीच कोई रिश्ता सा हो जो हमेशा साथ निभाने की बात करता हो। मेरे ना चाहते हुए भी परछाई की तरह मेरे पीछे लगा हुआ है।

परछाई तो रात को चली जाती है पर ये कमबख्त बीमारी मुझसे रिश्ता तोड़ने का नाम ही नहीं लेती। ख़ुद बाबुल बनकर जबरदस्ती मुझे अपनी जानकी बनाकर मुझे रुलाती रहती है। अब तो मेरे जिंदगी में कुछ हसीन वक्त आया है क्योंकि मेरी पत्नी मेरे जिंदगी में आई सब कुछ अच्छा रहा कुछ दिनों तक पर पता नहीं ये बीमारी ?

शायद सौतन है ये बीमारी इस जन्म की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama