STORYMIRROR

Chetan Chakrbrti

Drama

2  

Chetan Chakrbrti

Drama

कद्दू की सब्जी

कद्दू की सब्जी

1 min
582

मेरे बचपन से आज तक मुझे सब्जी में सबसे ज्यादा पसंद कद्दू का सब्जी रहा।

है इससे जुड़ी एक बड़ी ही खास याद है मेरे जेहन में,

मैं अपने ननिहाल था वहाँ कद्दू की फसल मेरे डीलर मामा के दरवाजे पर ही था। मैं पहुँचा तो कद्दू देख बड़ा खुश हुआ, वहाँ भी सभी लोग जानते थे कि मैं कद्दू के सब्जी का शौकीन हूँ। रात का भोजन बना आलू पराठा गोभी की सब्जी और मेरे लिए विशेष रूप से कद्दू की सब्जी।

मैं चौक पे गया हुआ था भोजन करने के लिए फ़ोन आया । मैं गया पर जैसे ही सब्जी वाली कड़ाही के ढक्कन को हटाया।

मामी बोल पड़ी- हो गया सत्यानाश।

मैंने पूछा क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि सब्जी में तो कीड़ा गिर चुका है। मैंने कहा कोई बात नहीं जो है दीजिये मैं खा लूँगा लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं मैं अभी तुरंत बना देती हूँ।मैंने समझाया कि पसंदीदा भोजन तो कल भी हो सकता है पर अभी सब सदस्य एक साथ है और यह मौका कल न भी हो।

इसलिये अब साथ में बैठ कर भोजन कीजिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama