STORYMIRROR

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Inspirational

4  

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Inspirational

अवसर

अवसर

1 min
329

एक बड़े उद्योगपति का एक बार एक पत्रकार इंटरव्यू ले रही थी। अचानक उन्होंने एक सवाल किया - "सर क्या आप मुझे बता सकते है कि आप दुनियाँ के इतने सफल व्यक्ति कैसे हैं ?”

उद्योगपति ने अपना ब्लेंक चैक पत्रकार लेडी को देते हुए कहा - "आप जितना चाहे उतना अमाउंट इसमें भर सकती हैं मैंने सिग्नेचर कर दिए हैं।”

उस लेडी पत्रकार ने वो चैक वापिस करते हुए कहा - "सर मेरा वो मतलब नहीं था ।”

उस लेडी पत्रकार ने घुमा कर वही प्रश्न पुनः किया।

तब उद्योगपति ने कहा - अभी आपके पास अवसर था दुनियाँ का सबसे अमीर पत्रकार बनने का परन्तु तुमने अवसर को छोड़ दिया लेकिन मैं अवसर को कभी नहीं छोड़ता इसलिए मैं इतना ज्यादा सफल हूँ। सफलता का मूलमंत्र है जब भी अवसर मिले पहचानो और उसे छोडो मत। अपने लक्ष्य की और बढ़ जाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational