STORYMIRROR

Nandita Srivastava

Drama

2  

Nandita Srivastava

Drama

असीम

असीम

1 min
363

आज वकील साहब के यहाँ असीम से मुलाकात हुई। बडा ही बढ़िया युवक है असीम। धीर गंभीर पढने में बढ़िया, माँ बाप का इकलौता बेटा है असीम। लंबा कद गोरा रंग हँसता हुआ चेहरा, बोलती हुई आँखे, हमारी सहेली का बेटा है असीम।


आज बहुत दिन बाद मुलाकात हुई। कितना दुबला हो गया है उसकी आँखों का सूनापन कुछ और ही बता रहा है। उसकी माँ तो रहीं नहीं। उसकी शादी में देखा था, जैसे कोई राजकुमार। इतना कैसे, बदल गया?


फिर धीरे धीरे जब बात होने लगी तो पता चला कि तलाक का मुकदमा चल रहा है। अरे दो साल में यह हाल। पता चला बीबी सिजोफ्रेनिया की मरीज थी। लडकी वालों ने छिपाकर शादी की। सुहागरात वाले दिन ही पति पर हमला कर बैठी।


अब लडकी वाले उल्टा इलजाम लगा रहे है कि ससुराल वालों ने हमारी बेटी को बहुत सताया। अरे सताने वाला भी तो कोई होना चाहिये? पर कौन समझाये? कितनी जिन्दगी बरबाद हो रही है? इसका किसी को होश नहीं है बस यही कहना चाहते है कि शादी विवाह जीवन भर के लिये होता है। कोई भी बात हो पहले ही साफ कर ले कि आगे जाकर जिंदगी बरबाद ना हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama